फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In one day, 23 thousand people got the anti-coronavirus vaccine

एक दिन में सर्वाधिक 23 हजार लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

Tue, 22 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
In one day, 23 thousand people got the anti-coronavirus vaccine
स्वास्थ्य केंद्र में व्यक्ति को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को वैक्सीनेशन का मेगा अभियान चलाया गया। इसके तहत पहली बार 82 जगहों पर सेशन लगाकर टीकाकरण किया गया। खास बात यह रही कि मेगा सेशन के लिए विभाग को 21800 लोगों का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभाग ने इससे ऊपर हासिल करते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड 23 हजार लोगों को कवर किया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को कोविड टीकाकरण का सबसे बड़ा अभियान चलाया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए पूरा दिन लोग पहुंचते रहे। शहर के सिविल अस्पताल सहित सभी पीएचसी, सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन कार्य किया गया। उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने कहा कि यह अभी तक का जिला में चलाया गया सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि कोविड संक्रमण के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और लोगों को इस वायरस से जान का नुकसान न हो। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने कहा कि जिले में वैक्सीन के प्रति लोगों का भारी उत्साह देखा जा रहा है। यही जागरूकता हमेशा बनाकर रखनी होगी और मास्क व सामाजिक दूरी का पालन हमें जारी रखना होगा।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक लोग लगवा चुके वैक्सीन
सोमवार को एक ही दिन में 23 हजार लोग कवर होते ही वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या जिले में दो लाख से पार हो गई है। जिले में साढ़े तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है और अब तक दो लाख चार हजार लोग कवर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वैक्सीनेशन के दौरान किसी की तबीयत नहीं बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए...किस स्वास्थ्य केंद्र का क्या था टारगेट और कितना हुआ हासिल
स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्य लोग कवर किए
सिविल अस्पताल एवं एमसीएच 3000 2200
झोझूकलां सीएचसी 1500 2657
पीएचसी बलकरा 1200 1253
पीएचसी माई कलां 1200 1224
पीएचसी संतोकपुरा 1200 1245
पीएचसी मानकावास 1200 1398
सीएचसी गोपी 1500 1630
पीएचसी बाढड़ा 1800 1830
पीएचसी कादमा 1200 1223
पीएचसी हड़ौदी 1200 1265
पीएचसी छपार 1200 1205
सीएचसी बौंदकलां 2000 1314
पीएचसी अचीना 1200 1245
पीएचसी इमलोटा 1200 1475
पीएचसी रानीला 200 821
पीएचसी सांवड़ 1200 1200
मेगा सेशन में हमने शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया है। सोमवार को वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे लोग भी जोश से लबरेज नजर आएं। इसी प्रकार जिलावासी टीकाकरण मुहिम में सहयोग करें।
डॉक्टर आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed