फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   in-laws beat up a young man

पत्नी को मायके से लेने गए युवक से ससुरालियों ने की मारपीट, घर आकर रात को लगाया फंदा

Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
in-laws beat up a young man
रूठ कर मायके गई पत्नी को लेने गए चरखी गांव निवासी युवक से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने से आहत युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस बयान में मृतक के भाई ने आरोप लगाए कि ससुराल में उसके भाई के साथ मारपीट की गई और इससे आहत होकर उसने घर आने के बाद रात को फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में चरखी गांव निवासी संदीप ने बताया कि वे तीन भाई और दो बहन थे। उसके सबसे छोटे भाई नवीन की शादी नवंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव नंदग्राम निवासी स्वाति से हुई थी। कुछ दिन पहले स्वाति अनबन के चलते नवीन से रूठकर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि गत 31 अगस्त को नवीन अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। आरोप है कि वहां उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की और उसकी पत्नी को साथ भेजने से इंकार कर दिया। संदीप ने बताया कि नवीन ने घर आते ही सारी बातें परिजनों को बताई। देर रात करीब सवा दो बजे उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता चलते ही परिजनों ने नवीन को फंदे से उतारा और मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में मृतक की पत्नी, ससुर, साला, पत्नी की बुआ और फूफा समेत पांच पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मृतक के बड़े भाई संदीप के बयान पर नवीन की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए हमने कब्जे में ले लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ओमप्रकाश, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed