फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In Janta College, 233 applications were received in BA faculty and 22 applications in B.Com.

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज में बीए संकाय में 233 और बीकॉम में 22 आवेदन आए

Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
In Janta College, 233 applications were received in BA faculty and 22 applications in B.Com.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। शहर का सबसे बड़े एडिड कॉलेज जनता विद्या मंदिर गणपतराय रासिवासिया महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए आवेदन लगातार जारी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के आठ दिनों में संस्थान में 333 आवेदन पहुंचे हैं। इसमें बीए संकाय में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 233 आवेदन आए हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि कॉलेज में स्नातक की 1160 सीटें हैं। इनमें बीए की 560 सीटों पर दाखिले होने हैं। बीएससी एनएम व बीकॉम में 160-160 सीटें हैं। बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी मेडिकल और बीएससी एक्चुरियल साइंस में 80-80 सीटों पर दाखिला होंगे। इसी तरह बीएससी एमएलटी में 40 विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक महाविद्यालय में पांच संकाय में दाखिले के लिए 333 आवेदन आए हैं। इनमें बीए में 233 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई। बीएससी नॉन मेडिकल में 55 व मेडिकल 18 आवेदन आ चुके हैं। बीएससी एक्चुरियल साइंस में अभी तक केवल पांच आवेदन ही आए हैं। बीकॉम में आवेदन संख्या 22 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग कमरे व लॉन बनाए गए हैं। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी व एनएसएस की इकाई भी हैं। इनके अलावा हॉबी क्लब व पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट की विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं। इनके अलावा विद्यार्थियों को भूगोल व विज्ञान प्रतियोगिताओं में भी ले जाकर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए संस्थान साल में दो बार फ्री बस पास बनवाकर देता है। सभी विद्यार्थियों की प्रायोगिक कक्षाएं भी लैब में ही लगाई जाती हैं। डॉ. नीरज गर्ग ने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। इसलिए जो युवा कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द ही अपना आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed