फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In front of the hotel operator, Praveen told Soni the fiance, Soni's mother had a talk on the phone at 4.30 pm

होटल संचालक के सामने प्रवीन ने सोनी को बताया था मंगेतर, साढ़े चार बजे सोनी की मां की हुई थी फोन पर बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
In front of the hotel operator, Praveen told Soni the fiance, Soni's mother had a talk on the phone at 4.30 pm
चरखी दादरी। कॉलेज रोड स्थित ब्ल्यू डायमंड होटल के कमरा नंबर 104 में हुई दो मौतों की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। घटना से पहले साढ़े चार घंटे साथ बिताने वाले प्रवीन और सोनी के बीच ऐसी कौन-सी बात हुई कि नौबत जीवन खत्म करने तक पहुंच गई। संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि प्रवीन ने होटल संचालक कृष्ण से कमरा सोनी को खुद की मंगेतर बताकर मांगा था। जबकि सोनी की डोली गत 21 नवंबर को उठ चुकी थी और पिछले पांच दिनों से वो ससुराल से मायके आई हुई थी। करीब चार बजे होटल संचालक की प्रवीन से और साढ़े चार बजे सोनी की उसकी मां से फोन पर बात हुई, लेकिन इसके बाद दोनों के ही फोन पर कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

होटल संचालक कृष्ण कुमार ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि दोपहर 12:28 पर उसके होटल एक बाहर एक वैगनोर आई थी। इसमें दो युवक सवार थे और उनके साथ एक युवती भी होटल में आई थी। बातचीत के दौरान दोनों युवकों में से एक ने अपना नाम प्रवीन और दूसरे ने कृष्ण बताया। इस दौरान होटल संचालक को बताया गया कि प्रवीन और सोनी मंगेतर है। दोनों की आईडी लेकर होटल संचालक कृष्ण ने उन्हें कमरा नंबर 104 दे दिया। कृष्ण के अनुसार शाम चार बजे उसने प्रवीन को खाने का ऑर्डर लेने के लिए फोन किया। प्रवीन ने फोन उठाने के बाद मना कर दिया। उसने बताया कि 5:45 पर प्रवीन का साथी गाड़ी से उतरकर उसके पास आया और उसे प्रवीन के पास नीचे आने के लिए फोन करने की बात कही।
विज्ञापन

होटल संचालक ने बताया कि वो लगातार फोन मिलाता रहा लेकिन प्रवीन ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वो उसके साथी को लेकर ऊपर कमरे में पहुंचा और दरवाजा का हिस्सा तोड़कर अंदर से लगी कुंडी को खोला। उन्होंने लाइट जलाकर देखा तो जमीन पर युवती का और बेड पर युवक का शव पड़ा था। कृष्ण ने बताया कि मृतक के साथी ने पहले बेड पर और फिर युवती के शव के पास से कुछ ढूंढने का प्रयास किया। वो उक्त युवक की वीडियो बना रहा था और जब उसे इस बात का पता चला तो वो कमरे से निकलकर चला गया। उक्त युवक वैगनोर भी होटल के बाहर छोड़ गया और इसके बाद देर रात तक वापस नहीं लौटा था। होटल संचालक ने बताया कि इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी और करीब छह बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। करीब साढ़े छह बजे डीएसपी बली सिंह और रात करीब आठ बजे एफएलएल टीम मौके पर पहुंची। देर रात करीब दस बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे गए। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मौके से बरामद हुए रिवॉल्वर की जांच की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा कि यह लाइसेंसी है तो किसके नाम पर जारी है। वहीं, मौके पर काफी तादाद में लोग भी एकत्र हो गए। रात करीब पौने नौ बजे मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेहंदी सूखने से पहले थमी सोनी की सांसे
मृतका के पिता के अनुसार सोनी की शादी गत 21 नवंबर को ही झुप्पा कलां में हुई थी। उसका दामाद गुरुग्राम मारुति कंपनी में कार्यरत्त है। गत रविवार को ही सोनी को उसका दामाद मायके छोड़कर गया था। मृतका के पिता ने कहा कि उसे कतई आभास नहीं था कि 19 दिन पहले जिसा बेटी की घर से डोली उठी थी उसका शव इस तरह मिलेगा।
- रि-अपीयर का फार्म भरने की बात कहकर घर से आई थी युवती
मृतका के पिता के अनुसार उसकी बेटी शुक्रवार सुबह घर से रि-अपीयर का फार्म भरकर आने की बात कहकर सुबह 11 बजे बस से दादरी आई थी। तीन वाली बस में जब वो वापस नहीं आई तो साढ़े चार बजे उसकी मां से फोन पर बात हुई और उसने पांच वाली बस में आने की बात कही। लेकिन इसके बाद उसकी बेटी ने फोन नहीं उठाया। उसकी बेटी का शव होटल में मिलने की सूचना उसके दामाद ने ही उन्हें फोन पर दी और इसके बाद वो मौके पर पहुंचे।

- मामले को लेकर ये है सुलगते सवाल
- कमरे से जो रिवॉल्वर मिला वो किसका है और होटल के बाहर खड़ी गाड़ी किसकी है।
- वारदात का पता चलने के बाद प्रवीन के साथ आया युवक फरार क्यों हुआ।
- होटल संचालक से झूठ बोलकर प्रवीन ने कमरा क्यों लिया।
-फरार होने से पहले प्रवीन के साथी ने कमरे में क्या ढूंढने का प्रयास किया।
-----
वर्जन::
ब्ल्यू डायमंड होटल के कमरे में दो शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कमरे से जो हथियार बरामद हुआ है उसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। युवती के परिजन पहुंच चुके हैं और उन्होंने सलाह-मशवरा करने के बाद बयान देने की बात कही है।
बली सिंह, डीएसपी
---------
फोटो 32
मौके पर खड़ी वैगनोर।
फोटो 32
मृतक का साथी कमरे में।
फोटो 33
होटल पहुंचे डीएसपी बली सिंह।
फोटो 34
जांच करता एफएसएल टीम सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed