फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 15 minutes, four in the city and 15 mm rain in Bondkalan

15 मिनट में शहर में चार व बौंदकलां में 15 एमएम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
In 15 minutes, four in the city and 15 mm rain in Bondkalan
शहर में बारिश के बीच छाता लेकर गुजरता रहेड़ी चालक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान शहर में चार, बौंद कलां में 15 एमएम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिन इलाकों में पहले से जलभराव था, वहां लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे और दोपहर तक उमस बनी रही। शाम करीब तीन बजे शहर की पश्चिमी दिशा में काली घटाएं छायी और बारिश हुई। करीब 15 मिनट की बारिश में शहर में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। रविदास बस्ती एरिया में जलभराव होने से ज्यादा दिक्कत बन रही है। बारिश रिकॉर्डर एवं राजस्व विभाग के पटवारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बौंद कलां में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बाढड़ा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि फसलें पकाव की अवस्था में हैं, ऐसे में बारिश से उन्हें नुकसान होगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है इस बार मानसून की बारिश बढ़िया होने पर अगली रबी की फसलों की बिजाई का कार्य बिना सिंचाई के हो सकेगा, जिससे किसानों का प्रति एकड़ औसत लागत खर्च कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed