फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In 118 wards of the district, there are more women voters than men

नजीर : जिले के 118 वार्डों में पुरुषों से ज्यादा हैं महिला मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In 118 wards of the district, there are more women voters than men
कमोद गांव को मतदान केंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पंचायत चुनाव इकाई में इस बार 1679 वार्डों के मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 118 वार्ड ऐसे हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। वहीं, जिले के 101 वार्ड ऐसे है जहां महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा वाले सबसे अधिक वार्ड झोझूकलां खंड में हैं। यहां इन वार्डों की संख्या 51 है।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत इकाईयों के चुनाव के लिए 9 और 12 नवंबर को मतदान होना है। इसके जरिये जिले के 3.43 लाख मतदाता 1679 पंचों समेत 165 सरपंचों, 88 ब्लॉक समिति सदस्यों और 11 जिला पार्षद चुनेंगे। जिले में 1,82,041 पुरुष और 1,61,135 महिला मतदाता हैं। जिले में सर्वाधिक पंचायतें बाढड़ा में और सबसे कम बौंदकलां खंड में है। अब अगर पुरुष के मुकाबले अधिक महिला मतदाताओं वाले वार्डों की स्थिति देखें तो पूरे जिले में ऐसे 219 वार्ड हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के बराबर या उनसे अधिक है।
विज्ञापन

झोझू कलां खंड की अगर बात करें तो यहां 38 वार्डों में पुरुषों के बराबर महिला मतदाता हैं और 51 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वहीं, दादरी खंड की अगर स्थिति देखें तो 26 वार्डों में पुरुषों के बराबर महिला मतदाता हैं, जबकि 33 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इसी प्रकार बौंदकलां खंड में 8 वार्ड ऐसे हैं जहां पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या बराबर है। इस खंड में 21 वार्ड ऐसे हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। अब अगर बाढड़ा खंड की बात करें तो यहां 29 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के बराबर है जबकि 13 वार्डों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- अचीना गांव में तीन वार्ड में महिला मतदाता ज्यादा
अचीना गांव की बात करें तो यहां के तीन वार्डों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता ज्यादा हैं। एक वार्ड में 119 पुरुष और 138 महिला मतदाता हैं। वहीं, दूसरे वार्ड में 115 पुरुष और 120 महिला मतदाता हैं। इसी गांव के एक अन्य वार्ड में 104 पुरुष और 112 महिला मतदाता हैं। अचीना का ही एक वार्ड ऐसा है जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।
जानिये...किस खंड में हैं कितनी ग्राम पंचायतें
खंड- ग्राम पंचायत संख्या
बाढड़ा-48
झोझू कलां-47
दादरी-46
बौंदकलां-24
- दो दिन 439 बूथों पर होग मतदान
पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य और जिला पार्षद चुनने के लिए 9 और 12 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए जिले में 439 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 69 बूथ संवेदनशील और 100 अति संवेदनशील हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान प्रशासन पहले ही कर चुका है।

- इन गांवों के वार्डों में पुरुषों से ज्यादा हैं महिला मतदाता
अख्त्यारपुरा, अटेला कलां, अटेला खुर्द, अटेला नया, बरसाना, भागवी, बिरही कलां, चरखी, छपार, ढाणी फौगाट, खेड़ी बत्तर, मकड़ाना, मकड़ानी, मानकावास, मौड़ी, मोरवाला, निमली, रामनगर-कपूरी, रावलधी, साहुवास, समसपुर, सारंगपुर, आबिदपुरा, बलाली, डोहका मौजी, काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली हट्ठी, कान्हड़ा, लाड, मांढी केहर, नांधा, श्यामकलां, सूरजगढ़, चांदवास, डालावास, अचीना, बास, बौंद खुर्द, भागेश्वरी, हिंडोल, जयश्री, कासनी, मालकोष, मिसरी, निमड़ी, रणकौली, सांजरवास, सांकरोड, सांवड़, बालरोड, बिंद्रावन, चंदेनी, चांगरोड, चिड़िया, डाढ़ी बाना, डाढ़ी छिल्लर, दगड़ौली, दातौली, गोकल, गुड़ाना, शीशवाला, तिवाला, टोडी, ऊण, झोझू कलां, झोझू खुर्द, कलाली, कलियाणा, कुब्जा नगर, माई कलां, नौरंगाबास जाटाना व राजपूतान, नोसवा, पिचोपा कलां, रामलवास, रुदड़ौल आदि गांव के वार्डों में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed