फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Illegal weapons recovered from two youths who came out on parole

पैरोल पर बाहर आए दो युवकों से अवैध हथियार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal weapons recovered from two youths who came out on parole
चरखी दादरी। भैरवी रोड से पुलिस टीम ने पैरोल पर आए दो युवकों को अवैध हथियार समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान कलियाणा निवासी मनीष उर्फ बाबा और संजय उर्फ भेड़िया के रूप में हुई है। एक आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक कारतूस जबकि दूसरे से दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी बोलेनो कार को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सदर थाना पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए भैरवी अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कलियाणा निवासी मनीष और संजय बोलेनो कार में सवार होकर कुछ देर बाद लोहारू रोड से गुजरकर भैरवी की तरफ आएंगे। इन दोनों पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं और फिलहाल पैरोल पर बाहर आए हैं। मुखबिर ने बताया कि बोलेनो कार सवार दोनों युवकों के पास अवैध हथियार भी है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भैरवी रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद आई बोलेनो कार को रुकवाकर पुलिस टीम ने पूछताछ की तो उसमें सवार दोनों युवकों ने अपनी पहचान कलियाणा निवासी मनीष और संजय के रूप में बताई। संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो मनीष की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसे खोलकर देखा तो एक कारतूस भी मिला। वहीं, दूसरे आरोपी संजय की जेब से दो कारतूस मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed