फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   IGNOU's term-end exams will be held from June 1.

Charkhi Dadri News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं एक जून से होंगी

Fri, 29 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's term-end exams will be held from June 1.
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-जुलाई 2026 सत्रांत परीक्षाएं पूरे भारतवर्ष में एक जून से प्रारंभ होकर 21 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी।
विज्ञापन

डॉ. धर्मपाल ने बताया कि हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत एवं रोहतक जिलों में इग्नू द्वारा कुल 37 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 12 परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जेलों में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जून-जुलाई माह में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में पूरे हरियाणा से कुल 3,72,484 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जबकि जेलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,248 कैदी परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होंगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के व्यवस्थित एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की ओर से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed