{"_id":"685eebbefa34f9ea980b11da","slug":"ignou-launched-ba-home-science-course-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139557-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इग्नू ने लांच किया बीए गृह विज्ञान पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इग्नू ने लांच किया बीए गृह विज्ञान पाठ्यक्रम
Sat, 28 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 12वीं पास छात्रों के लिए नया कोर्स शुरू किया है। जुलाई 2025 सेशन से बीए गृह विज्ञान कोर्स की शुरुआत होगी। कोर्स चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में उपलब्ध होगा।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि कोर्स के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन के साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स का मीडियम हिंदी और अंग्रेजी दोनों हैं।
डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है और यह नई शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस पाठ्यक्रम की अवधि वैसे तो तीन साल की होगी, लेकिन छात्र इसे अधिकतम छह साल में पूरा कर सकते हैं। परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी पाठ्यक्रम के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए इग्नू के एडमिशन लिंक पर विजिट कर सकते हैं।