फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   IG Simardeep Singh inspected the police arrangements and emphasized crime control and digital policing

Charkhi Dadri News: आईजी सिमरदीप सिंह ने किया पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व डिजिटल पुलिसिंग पर दिया जोर

Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
IG Simardeep Singh inspected the police arrangements and emphasized crime control and digital policing
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आईजी सिमरदीप सिंह।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने मंगलवार को जिले का दौरा कर पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना सदर का अनौपचारिक निरीक्षण करने के साथ जिला पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, नशा तस्करी पर अंकुश और नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मालखाना, असलाह गृह का निरीक्षण
थाना सदर में निरीक्षण के दौरान आईजी ने अपराध रिकॉर्ड, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, असलाह गृह और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव, अभिलेखों की शुद्धता, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन होने चाहिए ताकि किसी भी मामले की जांच और कार्रवाई में अनावश्यक विलंब न हो।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारियों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद भी किया। उन्होंने फ्रंटलाइन पुलिसिंग की गुणवत्ता, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और आमजन के प्रति पुलिस के व्यवहार की समीक्षा की। उन्होंने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, फिरौती, पॉक्सो अधिनियम और अन्य लैंगिक अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी सुधार करने के निर्देश
आईजी ने असलाह गृह और मालखाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों के सुरक्षित रखरखाव, गोपनीयता, अभिलेखों के उचित संधारण और सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिकायत रजिस्टर, पॉक्सो से संबंधित प्रकरण, घरेलू हिंसा के रिकॉर्ड, दुष्चरित्र व्यक्तियों के रजिस्टर और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का व्यावहारिक परीक्षण भी किया।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा
दौरे के दूसरे चरण में जिला लघु सचिवालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी जसपाल सिंह, डीएसपी कप्तान सिंह, जिले के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, गंभीर अपराधों की विवेचना, महिला सुरक्षा, नाबालिगों से जुड़े मामलों, साइबर अपराध, फिरौती और नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।


खुफिया तंत्र करें मजबूत
आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाए, खुफिया तंत्र को मजबूत करे, अपराधियों की सतत निगरानी रखे और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करे। उन्होंने कहा कि पुलिस की वास्तविक सफलता केवल अपराध दर्ज करने में नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम, समय पर कार्रवाई और जनता का विश्वास जीतने में है। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया।


वर्सन:
नशा तस्करों के विरुद्ध केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी कानून के अनुसार अटैच करने की कार्रवाई तेज की जाए। सभी अधिकारियों से तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने, डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को पूरी तरह अपनाने तथा प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। - सिमरदीप, आईजी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed