फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If you do yoga every day, you will remain healthy: MP

प्रतिदिन अगर योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे : सांसद

Sun, 22 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
If you do yoga every day, you will remain healthy: MP
दादरी अनाज मंडी में योग अभ्यास करते हुए पदाधिकारी व लोग।
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। सुबह 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई और 8 बजे तक योग कार्यक्रम चला। इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रतिदिन अगर योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन



इसमें शहर के योग शिक्षक विकास राणा, दिनेश शास्त्री व महिला योग शिक्षिकाओं ने योग अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शहर के करीब 250 लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग शिक्षकों ने योग से जीवनशैली व शरीर स्वस्थ रखने के लिए विशेष योगासन क्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आधा घंटा योग क्रियाएं करके भी व्यक्ति किस प्रकार स्वस्थ रह सकता है। सांसद ने कहा कि योग से अच्छी दवा कोई और नहीं हो सकती है। पहले के लोग योग व घरेलू नुस्खों से बीमारियों से बचाव करते थे। आजकल मशीनी युग होने से शरीर अधिक काम नहीं करता और अब ऐसे में लोगों को योग की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मंडी में 500 लोगों के योग अभ्यास की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में कुछ साधकों ने अपने जीवन की बातें भी साझा की और बीमारी से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी दी। अधिकतर लोगों ने मोटापे के बारे में बात की तो उनको सुबह प्रतिदिन एक चम्मच शहद व नींबू का रस सादे पानी में मिलाकर पीने और बाद में योग अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही मोटापा कम करने के लिए तले हुए भोजन से परहेज बनाए रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- इन योगासनों का कराया गया अभ्यास
कार्यक्रम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, राजयोग, धनुरासन, ताड़ासन, हस्तपादासन, पश्चिमोतानासन, चक्रासन, वज्रासन समेत अन्य योग क्रियाएं करवाई गईं।


- 10 साल से कर रही हैं योग अभ्यास
वार्ड 4 की धनकौर 76 साल की है जो 10 साल से योगासन कर रही है। इससे कमर का दर्द ठीक हो गया और अब प्रतिदिन योग करके शरीर को स्वस्थ रखे हुए हैं। रामनगर की 4 वर्षीय अनाया पिता सियाराम के साथ योगासन कर रही है और एक साल से सुबह निरंतर एक घंटे योगासन करती है। शनिवार को वह जिला स्तरीय कार्यक्रम में पिता के साथ पहुंची और योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed