फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If water is available for 16 days then the canal will remain closed for 24 days

Charkhi Dadri News: 16 दिन चलेगा पानी तो 24 दिन बंद रहेगी नहर

Sun, 20 Oct 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
If water is available for 16 days then the canal will remain closed for 24 days
रोहतक रोड ​स्थित लोहारू केनाल में बहता पानी।
चरखी दादरी। मानसून सीजन बीतने के बाद अब नहरी पानी की आपूर्ति पुरानी समयसारिणी के अनुसार होगी। नहरों में मानसून की बारिश का पानी छोड़ा गया, जो दो माह से अधिक समय तक चला। अब सिंचाई विभाग मुख्यालय ने पुरानी समय सारिणी अनुसार ही नहरों में पानी छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अब जब भी जिला की नहरी पानी की अगली टर्म आएगी तो पुरानी समयसारिणी के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। पुरानी समयसारिणी के अनुसार 16 दिन पानी चलेगा और 24 दिन बंद रहेगा। इस समय जिला के जलघर पानी से लबालब हैं।
विज्ञापन

लोहारू केनाल से नगर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डाला जाता है जबकि बधवाना नहर से शहर के दूसरे रामनगर जलघर को भरा जाता है। चंपापुरी मेन जलघर में पानी भंडारण के लिए चार और रामनगर जलघर में दो टैंक हैं। जलघर के वाटर टैंकों में पंप एवं मोटर के जरिये पानी डाला जाता है। इस समय खेतों में भी पानी की इतनी जरूरत नहीं है। इस वजह से जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच रहा है। इस बार पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने और ऊपर से बारिश होने की वजह से अधिकतर नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने का दावा किया गया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर 15वें दिन 900 क्यूसेक पानी की खपत : जिले में हर 15वें दिन 900 क्यूसेक पानी की खपत होती है। गर्मी के मौसम में तो नहरी पानी की और कमी हो जाती है। शहर में पानी की भंडारण क्षमता कम है और इस वजह से समय-समय पर पानी का संकट बना रहता है। शहर के लिए कम से एक माह की भंडारण क्षमता होनी चाहिए तब जाकर पेयजल की किल्लत दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed