फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If the MSP system is tampered with, JJP will be at the forefront of opposition: Naina

एमएसपी व्यवस्था से छेड़छाड़ हुई तो जजपा विरोध में रहेगी सबसे आगे : नैना

Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
If the MSP system is tampered with, JJP will be at the forefront of opposition: Naina
If the MSP system is tampered with, JJP will be at the forefront of opposition: Naina - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा से जजपा विधायक नैना चौटाला ने कहा कि कृषि विधेयकों को लेकर आम लोगों और किसानों के बीच कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। ये तो रिकॉर्ड की बात है कि 2006 में कांग्रेस पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग की सिफारिश की गई थी। इसके बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए ओपन मार्केट की सिफारिश अपनी रिपोर्ट में की थी। अब या तो ये कांग्रेसी अपनी खुद की बनाई रिपोर्ट को पढ़ते नहीं, या फिर सत्ता से बाहर जाते ही दोगली बातें करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य लगातार मिलता रहेगा। जिस दिन इस व्यवस्था से छेड़छाड़ हुई, उसी दिन जजपा और दुष्यंत चौटाला विरोध करने में सबसे आगे खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन

नैना ने कहा कि सच बात ये है कि ये सभी नए कानून किसानों के लिए नए अवसर, अच्छे दाम हासिल करने की आजादी लेकर आ रहे हैं। इन्हें सही से लागू करना महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन इन्हें गलत बताकर तो कांग्रेसी अपनी सिफारिशों को ही गलत बता रहे हैं। ये तो उनकी अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने की कोशिश है, और कुछ नहीं।
विज्ञापन

---------
खुद के उत्पाद की मार्केटिंग कर आगे बढ़े किसान
विधायक नैना चौटाला कहा कि मेरा मानना है कि जैसे-जैसे जमीन की जोत छोटी होती जा रही है, वैसे-वैसे किसानों को वैकल्पिक खेती, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, खुद के उत्पाद की मार्केटिंग आदि पर गंभीरता से आगे बढ़ना होगा। किसान खुद अपनी गेहूं का आटा बनाएं, फल-सब्जियों को आचार बनाकर बेचें, दाल-चावल की पैकिंग करना सीखें, भंडारण के तरीके अपनाएं। यही तरीके उनकी आमदनी बढ़ाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। जननायक जनता पार्टी किसानों को समृद्ध और खुशहाल देखना चाहती है जैसे जननायक चौधरी देवीलाल सपना देखते थे। ये तीनों नए कानून किसानों को ऐसे ही अवसर प्रदान करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed