फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   I have brought those who spread corruption in five years to the jail door, now I will send in: Modi

पांच साल में भ्रष्टाचार फैलाने वालों को ले आया हूं जेल के दरवाजे तक, आने वाले पांच साल में भेज दूंगा अंदर: मोदी

Wed, 16 Oct 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
I have brought those who spread corruption in five years to the jail door, now I will send in: Modi
चरखी दादरी के गांव घसोला के समीप आयोजित रैली को संबोधित करतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी जिले के गांव घसोला के समीप आयोजित चुनावी रैली के मंच से प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार फैलाने वालों को पांच साल में जेल के दरवाजे तक ले आया हूं और अगले पांच साल में उन्हें अंदर भेज दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सूरमा तिहाड़ जेल में पहुंच रहे हैं और जिसने देश को ठगा है वो बचने वाला नहीं है। देश की जनता के हक के लिए मोदी मैदान में डटा हुआ है।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों से हरियाणा और देश में भ्रष्टाचार फैलाया। भ्रष्टाचार के बुलबुले फूटते हैं तो कांग्रेस नेता तिलमिला उठते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे वाले उम्मीदवार की परंपरा खत्म की और मेरिट वाले उम्मीदवार की परंपरा शुरू की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बेहतर भविष्य के लिए और जनता की भावनाओं को देखते हुए अनुच्छेद- 370 खत्म किया गया है। वहीं, कांग्रेस के कुछ नेता देश और दुनिया में इस फैसले को लेकर अफवाहें फैलाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेहरबानी करके ऐसे नेता देश की पीठ में छुरा घोंपना बंद कर दें। अगर उन नेताओं में हिम्मत है तो जनता के बीच आकर कह दें कि अनुच्छेद-370 को वापस लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को मतदान के दिन हरियाणा की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। नरेंद्र मोदी ने 40 मिनट तक रैली को संबोधित किया और अपने संबोधन के 28वें मिनट में अनुच्छेद-370 पर बोलना शुरू किया।
विज्ञापन

बेशक बैंकॉक, वियतनाम और थाइलैंड से मेरे लिए इंपोर्ट कर लो गालियां
नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान राडार पर कांग्रेस ही रही। उन्होंने कहा कि देशहित में लिए फैसलों को लेकर कांग्रेसी मुझे गालियां देते हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बेशक कांग्रेसी बैंकॉक, वियतनाम और थाइलैंड से मेरे लिए गालियां इंपोर्ट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति ने की दंगल मूूवी की तारीफ
रैली के मंच से प्रधानमंत्री ने हरियाणा की बेटियों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मेरी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति से हुई थी। उन्होंने मेरे सामने दंगल मूवी की तारीफ की और कहा कि आपके देश की बेटियों की संघर्ष का कहानी बेहद सराहनीय है। अपने देश की बेटियों की तारीफ सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई।

महिलाओं से पीएम ने की अपील, पुरुषों से ज्यादा करें मतदान
पीएम ने अपने संबोधन के 20वें मिनट में दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी बबीता फौगाट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों का दीपावली पर पूजन होना चाहिए। मोदी ने प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार वे पुरुषों से ज्यादा मतदान करें। महिलाएं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed