फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   I am going to shoot, inform the police, I will come and surrender...

Charkhi Dadri News: मैं गोली मारने जा रहा हूं, पुलिस को सूचित कर देना, आकर आत्मसमर्पण करूंगा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
I am going to shoot, inform the police, I will come and surrender...
हत्यारोपी एवं दिल्ली पुलिस का सिपाही साकेत।
चरखी दादरी। मैं किसी को गोली मारने जा रहा हूं, तू पुलिस को सूचित कर देना। वापस आकर आत्मसमर्पण करूंगा। ये बात घसौला गांव स्थित बहन की ससुराल में फायरिंग करने से पहले कैब छीनते वक्त चालक को दिल्ली पुलिस के सिपाही आरोपी साकेत ने बताई थी। हालांकि चार लोगों को गोली लगने के बाद उसने आत्मसमर्पण का इरादा बदल दिया और मौके से फरार हो गया। चार दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ये खुलासा किया।
विज्ञापन

बता दें कि साकेत दिल्ली पुलिस का सिपाही है। जीजा रजत के सरकारी नौकरी की झूठ बोलकर उसकी बहन से शादी रचाने और झूठ बोलकर उनसे लाखों रुपये ऐंठने से खफा होकर उसने 28 जून को तड़के करीब पौने तीन बजे घसौला स्थित बहन की ससुराल आकर फायरिंग की थी। इसमें छोटेलाल की मौत हो गई थी जबकि सुरेंद्र, शिवम और शकुंतला गोली लगने से घायल हो गई थे।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही को राजस्थान के रतन नगर थाना पुलिस टीम ने सरकारी एमपी-5 गन समेत काबू किया था। इसके बाद बुधवार को दादरी सदर थाना पुलिस राजस्थान पुलिस से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई और उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ और तथ्यों की जांच के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस उसे घसौला, दिल्ली और राजस्थान लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल रजत को चाहता था मारना, जो बचाने आया उसे लगी गोली
पुलिस की पूछताछ में आरोपी साकेत ने बताया कि वो अपने जीजा रजत को मारना चाहता था, लेकिन वो ही बच गया। रजत को मारने के लिए पीछा करते हुए जब वो दूसरे मकान में पहुंचा तो वहां मौजूद रजत के परिवार वालों ने आगे आकर उसे बचाने का प्रयास किया। उसने रजत को मारने के लिए गोलियां चलाईं तो अन्य सदस्यों को भी लग गईं।

11 कारतूस को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करेगी पुलिस

मालवीय नगर पुलिस लाइन में संतरी ड्यूटी के लिए साकेत ने एमपी-5 गन और 35 कारतूस अपने नाम जारी करवाए थे। वहीं, पुलिस ने घसौला गांव में घटनास्थल से 21 खोल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। अभी 11 कारतूस उसने कहीं रखे या प्रयोग कर दिए, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान इस तथ्य पर भी गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed