{"_id":"61d3335a4e379c7b28618a56","slug":"hunger-strike-started-in-the-death-case-of-kabaddi-player-s-charkhidadri-news-hsr6211425154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी मौत मामला: कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिजनों ने लघु सचिवालय में भूख हड़ताल की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी मौत मामला: कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिजनों ने लघु सचिवालय में भूख हड़ताल की शुरू
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे डाढ़ी बाना के ग्रामीण और मृतका के परिजन।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डाढ़ी बाना निवासी महिला कबड्डी खिलाड़ी मौत मामले में पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लघु सचिवालय में सोमवार से अनिश्चिकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि वे रात को भी धरनास्थल पर डटे रहेंगे। उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही वो प्रदर्शन खत्म करेंगे। इस कदम में ग्राम पंचायत भी उनके साथ है।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे मृतका के परिजन और डाढ़ी बाना के ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्य गेट के समीप ही धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर मौजूद पूर्व सरपंच छाजूराम ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच से मामले की जांच करवाने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है। इनके विरोध में ही ग्रामीणों ने क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार से शुरू की है। उन्होंने बताया कि पहले दिन नौ लोग भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें छाजूराम, प्रदीप रोहिल्ला, सज्जन, सुखविंद्र, किशनलाल, राजपाल, बिल्लू व रामअवतार आदि शामिल हैं। मंगलवार को नौ अन्य लोग धरनास्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल करेंगे।
एक आरोपी की हो चुकी गिरफ्तारी
सरपंच छाजूराम और मृतका के पिता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बलाली निवासी साहिल को ही गिरफ्तार किया है, जबकि आदमपुर निवासी सन्नी और महेंद्रगढ़ के अमराडा निवासी शमशेर भी इस मामले के आरोपी हैं। उन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों ने बताया कि घटना के तीनों आरोपी सन्नी के पास थे, लेकिन अब तक उन दोनों से पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन
परिजनों के ये हैं आरोप
मृतका के परिजनों और डाढ़ी बाना के ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस से मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की गई थी जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा तीन माह बीतने के बाद भी विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा पुलिस ने अब तक ये स्पष्ट नहीं किया है घटनाक्रम कैसे हुआ और उसमें कौन-कौन संलिप्त हैं।
स्टेट क्राइम ब्रांच के लिए पत्र भेज चुकी जिला पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने स्टेट क्राइम ब्रांच से मामले की जांच करवाने की मांग की थी और जिला पुलिस ने इस संबंध उच्च अधिकारियों के पास पत्र भेज दिया है। इस मामले में अब केवल जांच एजेंसी तय होनी बाकी है जबकि क्राइम ब्रांच से जांच करवाने की अनुमति मिल चुकी है।
ये है मामला
बता दें कि आदमपुर डाढ़ी निवासी सोलह वर्षीय महिला कबड्डी खिलाड़ी गत 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी और 29 सितंबर की सुबह उसका शव गांव के तालाब में मिला था। घटना के करीब सवा माह बाद मृतका के दादा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के दादा ने सुसाइड नोट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
वर्जन
परिजनों ने मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की थी और उनकी यह मांग पूरी हो चुकी है। जल्द ही जांच एजेंसी तय हो जाएगी और इस मामले में आगे की जांच उसी टीम द्वारा की जाएगी।
जोगेंद्र सिंह, डीएसपी, हेड क्वार्टर