{"_id":"6a49590c1e29c0f3c5015e08","slug":"htet-1822-candidates-took-the-level-3-exam-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157333-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : लेवल-3 की 1822 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : लेवल-3 की 1822 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 05 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यार्थियों की लाइन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले के पांच शिक्षण संस्थानों में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जहां निर्धारित समयानुसार दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। जिले में पंजीकृत 2125 अभ्यर्थियों में से 1822 ने परीक्षा में भाग लिया और 303 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
दोपहर 12:50 बजे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई और पुलिस व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया। मुख्य प्रवेश दोपहर दो बजे बंद कर दिया गया हालांकि बोर्ड के निर्देशानुसार विलंब से पहुंचे अभ्यर्थियों को दोपहर 2:50 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
यहां बनाए थे परीक्षा केंद्र : एचटेट लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में एपीजे सरस्वती पीजी कॉलेज, आर्यन मॉडल स्कूल और बेस मॉडल स्कूल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जबकि आरपीएस स्कूल मिसरी और जनता महाविद्यालय में दो-दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
प्रवेश के दौरान गहन तलाशी : प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। अभ्यर्थियों की तलाशी, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, डीएसपी कप्तान सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनता कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यार्थियों की लाइन। - फोटो : 1