{"_id":"661d78cec8c943746f0142d6","slug":"how-many-voters-are-in-the-queue-you-will-know-sitting-at-home-voters-will-get-the-facility-of-voter-in-queue-app-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116330-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कितने मतदाता कतार में, घर बैठे चलेगा पता, मतदाताओं को मिलेगी वोटर इन क्यू एप की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कितने मतदाता कतार में, घर बैठे चलेगा पता, मतदाताओं को मिलेगी वोटर इन क्यू एप की सुविधा
Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर इन क्यू एप लॉन्च की गई है। इसके माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा अनुसार वोट डालने जा सकेंगे। इस एप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापस चले जाते हैं। इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस वोटर्स एप का इस्तेमाल हरियाणा के करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में ही किया जा सकता है। इनमें दादरी विधानसभा का भी नाम है। इस मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने क्षेत्र का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताया कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्रयोग सफल रहा तो सभी विस क्षेत्रों में होगा लागू
उपायुक्त ने बताया कि इस मोबाइल एप और वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।