फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hopes have arisen for relief from faults and line breakdowns.

Charkhi Dadri News: फॉल्ट और लाइन ब्रेकडाउन से से निजात की जगी उम्मीद

Wed, 12 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hopes have arisen for relief from faults and line breakdowns.
दादरी स्थित पावर सब स्टेशन। फाइल फोटो - फोटो : reasi news
चरखी दादरी। बिजली आपूर्ति में सुधार की दिशा में बिजली निगम लगातार काम कर रहा है। जिले में सात नए बिजली फीडर और बनाए गए हैं। अब कुल फीडर 350 हो गए हैं। इससे अब बिजली आपूर्ति में और सुधार आएगा। फॉल्ट और लाइन ब्रेकडाउन की शिकायतें कम होंगी। जिले में 1.70 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। 11, 260 ट्रांसफार्मरों से घरों,दुकानों व बिजली नलकूप को बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में भी दो नए फीडर बने हैं।
विज्ञापन

नए पावर सब स्टेशन बनाने के साथ पुराने पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। गांव रानीला व गोठड़ा में नए पावर सब स्टेशन बन रहे हैं। गांव कमोद में एक साल पहले नया पावर सब स्टेशन बन चुका है। बाढड़ा, मोरवाला, मकड़ाना, मकड़ानी व घसोला पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मार्च तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
शहर में दो फीडर नए बने हैं। शहर में केंद्र सरकार की विद्युत संवर्धन योजना के तहत बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। मार्च 2026 तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना के तहत 80 व 100 एमएम के तार लगाए जा रहे हैं जिनके जलने की संभावना काफी कम होती है। नए पोल भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी
गांवों में जगमग योजना पर काम चल रहा है। जिला के सभी गांवों को जगमग योजना में शामिल कर रखा है। यह योजना पूरी होने के बाद सभी गांवों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। गांवों मेंं मीटर भी बाहर खंभों पर लगा दिए गए हैं। आने वाले समय सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की भी तैयारी कर रही है।

:::::::::::
सात नए फीडर बनाए गए हैं। जिला में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आया है। आने वाले समय में और सुधार आने की उम्मीद है। नए पावर सब स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।
-- विनय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed