फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   honored the meritorious

Charkhi Dadri News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया, मेधावियों को किया सम्मानित

Fri, 10 May 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
honored the meritorious
भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हवन में आहुति डालते खाप नेता। 
बाढड़ा। ब्राह्मण भवन में ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप चौरासी की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति जनकल्याण यज्ञ में आहुति डाली गई। कार्यक्रम में समाज की मेधावी प्रतिभाओं व सामाजिक सेवाओं में अग्रणी पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सिंदौलिया खाप चौरासी अध्यक्ष मास्टर अमरचंद चैहड़ की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद हीरालाल शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम शांति के समर्थक थे। अन्याय को सहना उन्होंने कभी नहीं सीखा। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम जन्मोत्सव भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन

खाप महासचिव मास्टर अतर सिंह भांडवा ने कहा कि व्यक्ति को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना चाहिए। जीवन में परोपकार का समावेश जरूरी है। समाज की युवा पीढ़ी को संस्कारी शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम में खाप संरक्षक विजय, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा, उपप्रधान बहादुरचंद शर्मा, मास्टर रामनाथ शर्मा, पूर्व प्राचार्य रोशनलाल शर्मा, रामनिवास पिचौपा, कन्नी प्रधान प्रताप शर्मा, हीरालाल शास्त्री, सोमदत शास्त्री, रामेश्वर बेरला, जगबीर शर्मा, रामपाल चांदवास, राधेश्याम शर्मा उमरवास, प्रीतम मांढी, विद्यानंद, बिहारी, राजेश, राष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा, रमेश शास्त्री काकड़ौली, रामनिवास, जगदीश, रामप्रताप, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed