फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Honored talents, gave message of de-addiction

Charkhi Dadri News: प्रतिभाओं का किया सम्मान, नशामुक्ति का दिया पैगाम

Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Honored talents, gave message of de-addiction
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई साइकिल मैराथन के समापन पर बौंदकलां में रविवार को परिवार मिलन समारोह हुआ। इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने खुद को नशे से दूर रखने और नशा का शिकार बने लोगों की लत छुड़वाने का संकल्प लिया। इस दौरान हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के एमडी सुनील शर्मा डुडीवाला की अगुवाई में बौंद की 51 सदस्यीय आयोजन समिति ने नहरी पानी और स्वच्छता के लिए भी अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डुडीवाला ने स्पष्ट किया कि बिना राजनीति के समाज को नई दिशा देने के लिए टीम मैदान में उतरेगी और कुरीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में नशा मुक्ति में विशेष भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा बौंदकलां के गोगा पीर मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डुडीवाला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल से प्रेरित होकर दादरी को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया गया है। पीएम और सीएम की नीतियों से प्रेरित होकर भी जनता लगातार जागरूक हो रही है। उनका ध्येय राजनीति नहीं बल्कि समाज को नई दिशा देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी 51 सदस्यीय कमेटी के आह्वान पर नशे के खिलाफ हजारों लोग एकजुट हुए और समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया गया। अब नशा मुक्ति के साथ खेतों तक पानी पहुंचाने और स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाएगा। जनहित में कई टीमें मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा और मेहनत के बूते अपनी सफलता पाने के लिए जनता के सहयोग से आगे बढ़ा जा सकता है। आने वाले समय में इस क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की ओर काम किया जाएगा।

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य जितेंद्र परमार, कुसुम शर्मा, टुन्नू कोच, पप्पू पहलवान, विनोद परमार, गोपाल ठेकेदार, सतबीर लांबा, जगदीश परमार, दीपक रानीला, राधेश्याम नंबरदार, रामप्रताव कवि, गिरवर चौहान, पूर्व सरपंच रमेश, विष्णु प्रधान, रामदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed