फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   highcourt judge inspected court

बार और बेंच के बीच बने मधुर संबंध : सुखविंद्र कौर बाहाईकोर्ट जज ने किया न्यायलय परिसर का निरीक्षण

Sat, 01 Mar 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
highcourt judge inspected court
 दादरी कोर्ट परिसर में पार्क का उद्घाटन करतीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज सुखविंद्र कौर। स
फोटो- 12
विज्ञापन

कोर्ट में जज सुखविंद्र कौर का स्वागत करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन

फोटो 13
दादरी कोर्ट परिसर में पार्क का उद्घाटन करतीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज सुखविंद्र कौर। संवाद
::::::::::::::::::::
- दादरी कोर्ट पहुंचीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से निरीक्षक जज सुखविंद्र कौर
बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बोले : एक कोर्ट के जज का अधिवक्ताओं के साथ ठीक नहीं व्यवहार
- करीब एक घंटे में न्यायमूर्ति सुखविंद्र कौर ने किया जिले की सभी कोर्ट का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से निरीक्षक जज सुखविंद्र कौर शनिवार को दादरी कोर्ट परिसर पहुंचीं। सेशन जज नरेश कुमार की अगुवाई में उन्होंने जिले की सभी कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी से बातचीत की और अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की अगुवाई में उनसे कहा कि एक कोर्ट के जज का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है।

सुबह 11 बजे जज सुखविंद्र कौर दादरी कोर्ट में पहुंचीं। यहां पर बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आधे घंटे तक सेशन जज नरेश कुमार और बार पदाधिकारियों ने एक-एक कर सभी कोर्ट का मुआयना करवाया। आधे घंटे के बाद जज सुखविंद्र कौर बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत कर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने कहा कि एक कोर्ट को छोड़कर सभी कोर्ट में अधिवक्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। इसके लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट जज से समय लेकर चंडीगढ़ जाएंगे और समस्या के समाधान के लिए अपील करेंगे। कहा कि एक कोर्ट के जज का अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है। अगर इस कोर्ट का समाधान नहीं हुआ तो बार एसोसिएशन कड़ा कदम उठाएगा। जज सुखविंद्र कौर ने विचार-विमर्श करके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सभी अधिवक्ताओं से बार-बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता समय की मांग
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुखविंद्र कौर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में भी शिरकत की। कहा कि साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता समय की मांग है। देश में प्रतिदिन लाखों लोग ऐसे फ्रॉड का शिकार होते हैं। केवल जागरूकता से ही साइबर अपराधियों का शिकार होने से बचा जा सकता है। इसके बाद परिसर में पार्क का उद्घाटन कर पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता नाटक दिखाने वाले कलाकारों को उन्होंने सम्मानित किया।

- ये भी रहे मौजूद
इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू व डॉ. कविता कंबोज, एसीजेएम मीनाक्षी यादव, सीजेएम संजीव काजला, निधि सोलंकी, धर्मपाल, जेएमआईसी लक्ष्य गर्ग, रजत अरोड़ा और मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed