फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   heavy vehicles stopped for khedi battar firani

Charkhi Dadri News: खेड़ी बत्तर फिरनी से अब नहीं गुजर सकेंगे भारी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
heavy vehicles stopped for khedi battar firani
खेड़ी बत्तर फिरनी पर रखा गया बैरिकेड्स दिखाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
ग्रामीणों की मांग के अनुरूप प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर रोका भारी वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बत्तर की मुख्य फिरनी से अब भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। ग्रामीणों की मांग और विधायक उमेद पातुवास की सिफारिश पर प्रशासन ने यहां बैरिकेड्स लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन का इस कदम के लिए आभार जताया है।
गांव खेड़ी बत्तर के पहाड़ों से पत्थर भरकर ले जाने वाले भारी वाहनों के कारण ग्रामीणों को पिछले लंबे समय से परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। ये सभी भारी वाहन गांव की मुख्य फिरनी से होकर गुजरते थे। ग्रामीण लगातार इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद कराने की मांग उठा रहे थे, लेकिन, पांच साल बाद भी उनकी मांग परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के समक्ष समस्या रखी और उन्होंने जिला उपायुक्त से इस पूरे प्रकरण में बात करते हुए तुरंत तत्परता से कदम उठाने के निर्देश दिए। अब प्रशासन के निर्देशों पर बैरिकेड्स लगाकर भारी वाहनों का आवागमन यहां से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल शर्मा, सोमबीर शर्मा, रमेश शर्मा, सुखविंद्र शर्मा, अजीत शर्मा, मास्टर चांदराम, कृष्ण, संदीप शर्मा, कुलदीप सिवान, महेश शर्मा व सुरेश स्वामी ने बताया कि पहले भारी वाहनों के आवागमन के चलते फिरनी पर हादसे होने का अंदेशा रहता था।
फोटो 15
खेड़ी बत्तर फिरनी पर रखा गया बैरिकेड्स दिखाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed