फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heavy rain lashed down for an hour, bringing relief from the heat and proving beneficial for crops

Charkhi Dadri News: एक घंटे जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, फसलों के लिए फायदेमंद

Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain lashed down for an hour, bringing relief from the heat and proving beneficial for crops
बस स्टैंड के सामने जमा पानी से गुजरते वाहन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद सोमवार शाम शहर में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। एक घंटे की बारिश के दौरान शहर में 28 एमएम और बौंद में 13 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और खरीफ की फसलों को भी लाभ पहुंचा है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश न होने से तपिश और उमस लगातार बढ़ रही थी जिससे लोग गर्मी से बेहाल थे। उमस भरी गर्मी के चलते घरों, बाजारों और कार्यालयों में लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उमस और बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही थी। कई पावर सब स्टेशनों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे जिससे बार-बार बिजली कटौती हो रही थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग कम होने की संभावना है। इससे बिजली व्यवस्था पर दबाव घटेगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को मिला लाभ
बारिश का खासा फायदा खरीफ की फसलों को पहुंचा है। जिले में बाजरा, ज्वार, कपास और धान की फसलें खेतों में खड़ी हैं। बारिश न होने के कारण फसलों को सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी और किसान इसका इंतजार कर रहे थे। सोमवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञ चंद्रभान ने बताया कि यह बारिश सभी प्रकार की खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। इससे किसानों को सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा।
जलभराव से बढ़ी दिक्कतें
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। तिकानो पार्क, रोहतक रोड, किला मैदान मार्ग, नगर परिषद कार्यालय परिसर और जांगड़ा मार्केट जैसे क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन पानी में फंस गए जिससे आवागमन बाधित हुआ। पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। बाजारों में जलभराव से दुकानदारों का कारोबार भी शाम तक ठप रहा।
बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद
बारिश से पहले उमस भरी गर्मी के कारण बिजली पावर कट से लोग परेशान थे। पावर सब स्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड बने हुए थे। बिजली की अधिक खपत होने से दिन और रात के समय बार-बार पावर कट लग रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग में कमी आने की संभावना है। इससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्सन :::: ::
इस सप्ताह बारिश की झड़ी जारी रहेगी। 22 जुलाई और उसके बाद 26 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस माह के अंत तक हल्की एवं माध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। - डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed