{"_id":"6aea1ec5bf3315fdde064c1b","slug":"health-minister-releases-rs-31-lakh-following-a-request-from-the-yadav-sabha-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162533-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: यादव सभा की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी कराए 31 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: यादव सभा की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी कराए 31 लाख रुपये
Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। यादव समाज की सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यादव सभा दादरी की मांग पर 31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी कर दी है। यह राशि यादव धर्मशाला के निर्माण के लिए जन्माष्टमी पर्व पर की गई घोषणा के अनुरूप जारी की गई है। शहर में नई यादव धर्मशाला के निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को भी मंत्री आरती राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाया है।
विदित रहे यादव सभा चरखी दादरी की ओर से जन्माष्टमी पर्व पर समारोह आयोजित किया गया था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। इसी दौरान सभा पदाधिकारियों ने यादव धर्मशाला के निर्माण एवं विस्तार के लिए राजकीय सहयोग की मांग रखी थी। मंत्री ने धर्मशाला निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। मंत्री ने अब राशि जारी करवा दी है।
यादव सभा के जिला प्रधान महाबीर यादव, महासचिव रामरूप यादव कमोद और प्रेस सचिव राजेश नंबरदार पैंतावास खुर्द सहित सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया है।