फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health checkup of 65 elderly and disabled people conducted in the camp

Charkhi Dadri News: शिविर में 65 वृद्धों और दिव्यांगाें की हुई स्वास्थ्य जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 65 elderly and disabled people conducted in the camp
दिल्ली-रोहतक बाइपास स्थित श्रीकृष्णा गोसेवा सदन परिसर में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच करते च
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दिल्ली-रोहतक बाईपास स्थित श्रीकृष्णा गोसेवा सदन परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायाधीश संजीव काजला ने किया।
विज्ञापन

शिविर में सामान्य अस्पताल की टीम में शामिल डाॅ. प्रवेश कुमार ने 65 वृद्ध एवं दिव्यांगों के स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की। इस दौरान चिकित्सकाें ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और नियमित योग एवं खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी। जन सेवा संस्थान के प्रतिनिधि जगदीश आदमपुरिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के मार्गदर्शन में यह जांच शिविर लगाया गया मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला ने वृद्धों को स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलते स्वरूप से बचने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने नियमित योग और संतुलित आहार अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उद्यम सिंह सामान्य अस्पताल से सहायक प्रदीप कुमार, साहिल और अनिल कलकल ने सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा, नरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed