फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Head-on collision between tractor and car in Dadri, Delhi Police head constable killed

दादरी में NH 152D के पास हादसा: ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने की भिंड़त, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Wed, 05 Mar 2025 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

दादरी सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार दोपहर कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Head-on collision between tractor and car in Dadri, Delhi Police head constable killed
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

दादरी-ढाणी फोगाट रोड पर मंगलवार रात ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में कर सवार झज्जर जिले के सेहलंगा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप (37) की मौत हो गई। वो दिल्ली क्राइम ब्रांच में तैनात थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप मंगलवार रात ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। वाया दादरी होते हुए वो अपने गांव सेहलंगा जा रहा था और उसी दौरान जब वो ढाणी फोगाट गांव के समीप एनएच 152-डी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




वहीं, दादरी सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार दोपहर कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, नागरिक अस्पताल पहुंचे सेहलंगा सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि हादसा दुखद है और पूरे गांव में मातम पसरा है। संदीप गांव के होनहार युवाओं में से एक था और वो करीब 15 साल से दिल्ली पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहा था। संदीप की तैनाती क्राइम ब्रांच में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बहनों का था इकलौता भाई, दो हैं बेटियां
दिल्ली पुलिस का जवान संदीप दो बहनों की इकलौता भाई था। वहीं, उसकी भी दो बेटियां हैं। नौकरी लगने के बाद संदीप की शादी हुई थी और इस हादसे से परिवार का चिराग बुझ गया जबकि दिल्ली पुलिस ने अपना जवान खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed