फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Vinesh Phogat tied rakhi to brother Harvindra

Haryana: विनेश फोगाट ने भाई हरविंद्र को बांधी राखी, नेग पाकर हुईं खुश

Tue, 20 Aug 2024 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 01:56 AM IST
सार

16 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओलंपियन भाई के साथ मजाक करतीं दिखीं।

विज्ञापन
Haryana: Vinesh Phogat tied rakhi to brother Harvindra
भाई हरविंद्र को राखी बांधतीं विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने पैतृक गांव बलाली में रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने भाई हरविंद्र को राखी बांधी और नेग पाया। विनेश ने भाई से मजाक किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात ही विनेश पैतृक गांव बलाली पहुंची थीं। दो दिन उन्होंने घर पर ही अपने परिवार के साथ बिताए। सोमवार को उन्होंने भाई हरविंद्र को राखी बांधी। बदले में उन्हें नेग के तौर पर 500 रुपये की गड्डी मिली। सोशल मीडिया पर 16 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विनेश मजाक में कहती नजर आईं कि पहले 10 रुपये और पिछले साल भाई ने 500 रुपये दिए थे। उसके बाद इस बार ये (नोटों की गड्डी दिखाते हुए) मिला है। भाई ने पूरी जिंदगी में इतना ही कमाया है जो मेरे हिस्से में आया है। यह कहकर विनेश मुस्कराईं और उसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए हरविंद्र भी मुस्कुराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed