फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   haryana team won gold and silver

Charkhi Dadri News: हरियाणा की बेटियों ने जीता स्वर्ण पदक, बेटों को रजत

Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
haryana team won gold and silver
 हरियाणा की विजेता टीम कोच व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ। स्रोत: विज्ञप्ति
फोटो 15
विज्ञापन

हरियाणा की विजेता टीम कोच व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ। स्रोत : विज्ञप्ति
- उत्तराखंड के हरिद्वार में 28 जून से 1 जुलाई तक आयोजित की गई प्रथम नेशनल यूथ अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता, दोनों वर्गाें में हरियाणा की टीम ने किया सराहनीय प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में 28 जून से 1 जुलाई 2025 तक आयोजित प्रथम नेशनल यूथ अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम ने स्वर्ण और पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

हरियाणा महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान को 39-35 से हराया जबकि पुरुष टीम का निर्णायक मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम 44-43 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही और हरियाणा की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दोनों टीमों का मनोबल बढ़ाया। दोनों टीम की इस उपलब्धि पर चेयरमैन कुलदीप दलाल, महासचिव नसीब जांघू, सहसचिव कुलदीप पहल, पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पहल, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी बलवान सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी अनूप कुमार व भीम अवाॅर्डी सुरजीत नरवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed