फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Former minister Satpal Sangwan joins BJP

Haryana: पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भाजपा में शामिल, बेटे ने जेल अधीक्षक पद से दिया इस्तीफा

Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
सार

पूर्व मंत्री के बेटे सुनील सांगवान के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Former minister Satpal Sangwan joins BJP
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान। सुनील सांगवान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं दादरी से दो बार विधायक रहे सतपाल सांगवान शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों समेत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, सतपाल सांगवान के बेटे एवं जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने बताया कि सुनील सांगवान का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सुनील सांगवान दादरी हलके से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल ने बीएसएनएल में एसडीओ की नौकरी छुड़वाकर पहली बार 1996 में सतपाल सांगवान को दादरी विधानसभा क्षेत्र में उतारा था। सतपाल सांगवान दादरी के विधायक बने तो बंसीलाल ने उनको बुलडोजर नाम दिया। करीब 28 वर्षों की राजनीति में सांगवान लगातार छह चुनाव लड़े। दो बार विधायक बने।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांगवान को पार्टी में शामिल करवाते हुए उनके क्षेत्र में करवाये गए कार्य पर 70 पार की उम्र में युवाओं जैसा जज्बा व दादरी के प्रति प्यार को देखते हुए दादरीपाल सांगवान नया नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगवान के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा को दादरी विधानसभा में कद्दावर नेता मिलने के बाद समीकरण बदलने के आसार दिखाई देने लगे हैं। दो बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल सांगवान बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर दादरी से सोनीपत के लिए रवाना हुए।

सतपाल सांगवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं से रायशुमारी व उनके सम्मान को लेकर ही भाजपा में जाने का फैसला लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहरलाल खट्टर ने सतपाल सांगवान को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनका सतपाल सांगवान से 1996 से परिचय है। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय सतपाल सांगवान बंसीलाल के साथ हरियाणा विकास पार्टी में थे। नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी व स्वयं (मनोहर लाल) सहप्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। उनके बारे में उस समय सुना था कि वह दबंग नेता हैं। मगर बाद में देख भी लिया कि वाकई में दबंग नेता हैं। इलाके के विकास में किसी तरह का कोई समझौता नहीं करते।

छह बार चरखी दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सतपाल सांगवान ने गत 19 नवंबर 2023 को कार्यकर्ता सम्मेलन कर साबित कर दिया था कि दादरी क्षेत्र में उनका वर्चस्व है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस की नजरें उन पर लगी हुई थीं। इस मामले में भाजपा ने बाजी मारते हुए सतपाल सांगवान को अपने पाले में लाकर दादरी की राजनीति में समीकरण बदलने का काम किया है।


पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद चरखी दादरी में लंबित पड़े विकास कार्य पूरे करा दें। इसके बाद वहां की जनता मनोहर लाल और भाजपा को ऊपर तक लेकर जाएगी। मंच पर बैठे मनोहर लाल ने मुस्कारते हुए उनकी हां में हां मिलाई। बाद में मंच से कहा कि विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। फिर भी कुछ काम लंबित पड़े हैं तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ चरखी दादरी आएंगे और वादा पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed