{"_id":"696a8d08aa7e2e8a50070145","slug":"haphazard-parking-causes-congestion-in-city-markets-increasing-problems-for-pedestrians-and-drivers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-150204-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेतरतीब पार्किंग से शहर के बाजार जाम, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेतरतीब पार्किंग से शहर के बाजार जाम, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
Sat, 17 Jan 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के लघु सचिवालय के सामने जाम में फंसे वाहन चालक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजारों में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क के बीच वाहन खड़े होने से बाजार की सड़कों की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य बाजारों में हर दस से बीस मिनट में जाम लगना आम बात हो गई है। स्थानीय दुकानदारों और जाम में फंसे लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क के बीच खड़े करके चले जाते हैं जिससे अन्य वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
बस स्टैंड रोड के हालात बदतर
भगवान परशुराम चौक से लोहारू की ओर जाने वाली बस स्टैंड रोड पर स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर दुकानें और बस स्टैंड होने से यहां प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही रहती है। दुकानों के सामने सड़क के बीच वाहन खड़ा करने और बसों के रुकने से अक्सर लंबा जाम लग जाता है जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर भी रोज जाम
भगवान परशुराम चौक से लघु सचिवालय जाने वाली कोर्ट रोड पर भी अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग जाम की बड़ी वजह बनी हुई है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने और बीच सड़क में खड़े वाहनों के कारण हर 20 मिनट में जाम लग रहा है।
पुराना बस स्टैंड रोड बाजार प्रभावित
पुराना बस स्टैंड रोड पर दुकानदारों के किए गए अतिक्रमण और सड़क के बीच खड़े वाहनों से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुकानदारों के कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
वर्जन:
हमारे कर्मचारी लगातार सड़कों पर राइडर के अलावा पैदल गश्त करते रहते हैं। वहीं नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा जहां जाम की स्थिति है उस बाजार में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करवाई जाएगी।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी, यातायात थाना ।