{"_id":"67e99b5ea0b77ac30a0eafbd","slug":"groom-gifted-plants-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134315-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शादी समारोह में अतिथियों को दूल्हे ने भेंट किए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शादी समारोह में अतिथियों को दूल्हे ने भेंट किए पौधे
Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां में अतिथियों को पौध भेंट करते हुए नवीन कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। कस्बा निवासी नवीन कुमार ने अपने शादी समारोह में आए अतिथियों को विभिन्न किस्मों के पौध भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल पर ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया और शादी की बधाई दी।
नवीन ने कहा कि धरती का तापमान बढ़ रहा है। तापमान को नियंत्रित करने के लिए हर नागरिक को अधिक पौधरोपण करना चाहिए। युवा भौतिकता की चकाचौंध में आकर गाड़ी, सामान और लाखों रुपये का दहेज लेने और रुपये खर्च करने का शौक रखते हैं।
नवीन कुमार हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने समारोह में आए अतिथियों को अमरूद, आंवला, तुलसी, नींबू, पपीता, बरगद, शहतूत आदि किस्म के पौधे भेंट किए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य ने नवीन कुमार के इस प्रयास की सराहना की। सरपंच अशोक बंटी व योगाचार्य चांदसिंह आर्य ने युवाओं से इसी तरह पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।