फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   green hospital

फूलों की खुशबू से महकेंगे सिविल अस्पताल, प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगी क्लीनिंग ड्राइव

Thu, 12 Dec 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
green hospital
green hospital - फोटो : CharkhiDadri
पर्यावरण संरक्षण की कड़ी में अब प्रदेश सरकार सभी सिविल अस्पतालों में हरियाली बढ़ाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय अस्पतालों के परिसर में पौधरोपण किया जाएगा और ओपीडी व वेटिंग हॉल सहित चिकित्सकों के केंद्रों के बाहर फूलों के गमले रखे जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने सभी 22 सीएमओ का आदेश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक शनिवार और रविवार को अस्पताल में सफाई अभियान चलाने की हिदायतें भी जारी की गई हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी सीएमओ विरेंद्र यादव ने एसीएस के आदेश मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गत दिनों ही इस संबंध में आदेश मिले हैं और चरखी दादरी सिविल अस्पताल में इसके अनुरुप ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 100 गमले सिविल अस्पताल परिसर में रखवाए जा चुके हैं और अभी और गमले रखवाए जाने बाकी हैं। सीएमओ ने बताया कि एसीएस ने अस्पताल परिसर के अंदर भी मिनी पार्क बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दादरी सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग के अंदर दो पार्क तैयार किए गए हैं और यहां फूल और घास लगवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अगले एक माह के अंदर पार्क पूरी तरह से डेवलप हो जाएंगे। अस्पताल परिसर को फूलों की खुशबू से महकाने और हरियाली बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दादरी अस्पताल में एक साल से जारी है सफाई अभियान
स्वास्थ्य विभाग एसीएस ने हरियाली बढ़ाने के अलावा सभी जिला अस्पतालों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत अस्पताल परिसर के अलावा दीवारों की साफ-सफाई होगी और फूलों और पार्क की घास को काटा जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के सभी पंखों और लाइटों की भी सप्ताह में दो दिन सफाई की जाएगी। बता दें कि चरखी दादरी सिविल अस्पताल में पिछले एक साल से प्रत्येक सप्ताह में अंतिम दो दिन क्लीनिंग ड्राइव चलाई जा रही है। अब इसे प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएस के आदेशों पर ही सिविल अस्पताल में विभिन्न प्रकार के फूलों के गमले रखवाए गए हैं। दो मिनी पार्क भी हमने डेवलेप करवा दिए हैं। अस्पताल परिसर में हरियाली को बढ़ावा देने के निर्देश भी हमें मिले हैं।
विरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed