{"_id":"623f53f5018fab31327b5c2d","slug":"green-club-won-the-match-by-four-runs-by-defeating-red-club-charkhidadri-news-hsr6275847113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड क्लब को हराकर ग्रीन क्लब ने चार रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड क्लब को हराकर ग्रीन क्लब ने चार रन से जीता मैच
डोहका हरिया में आयोजित क्रिकेट मुकाबले की विजेता टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
चरखी दादरी। कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर गांव डोहका हरिया के क्रिकेट ग्राउंड में मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। मैच डोहका हरिया ग्रीन क्लब और रेड क्लब के बीच मैच खेला गया और इसका शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दादरी शाखा प्रबंधक संदीप सांगवान ने किया। अंत में डोहका ग्रीन क्लब ने मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ करवाते हुए संदीप सांगवान ने कहा कि खेल मनुष्य को हर क्षेत्र में मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाने के बाद टॉस करवाया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन क्लब की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 111 रन बनाए। उसके जबाब में रेड क्लब की टीम 5 विकेट खोकर 107 रन बना पाई और ग्रीन क्लब ने चार रन से मैच अपने नाम किया। ग्रीन क्लब के खिलाड़ी मनोज ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए और इससे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का योगदान दिया। आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। अंपायर की भूमिका कोच संजय ने निभाई। अंत में संदीप सांगवान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण, विद्यानंद, बलिया, प्रवीण, संजीव, सुनील, सुमित, कुनाल, प्रीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।