फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   grap 1 start in district

Charkhi Dadri News: प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
grap 1 start in district
गांव बेरला के अड्डे पर कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण जिले में ग्रैप-1 की पाबंदियां वीरवार से लागू हो गई हैं। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसे नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्ती से कदम उठाने होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से जारी निर्देशों के तहत एनसीआर क्षेत्र सहित जिले में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत 27-सूत्री कार्य योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हर उस कार्य पर रोक रहेगी, जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया, बल्क एसएमएस और मोबाइल एप जैसे ग्रीन दिल्ली, समीर और अन्य एप के जरिये सूचना प्रसार और शिकायत निवारण की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कार्यालयों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए एकीकृत यातायात प्रणाली अपनाएं ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो और प्रदूषण घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल जेनरेटर और कोयले के उपयोग पर रहेगी सख्ती : बिजली आपूर्ति में रुकावट कम करने के प्रयासों के साथ-साथ डीजल जेनरेटर सेट भी चलाने पर पाबंदी रहेगी। होटलों, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में कोयला या लकड़ी के तंदूर के उपयोग पर पहले से लागू प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इन्हें बिजली या स्वच्छ ईंधन आधारित तंदूर से बदलने की सिफारिश की गई है।

सड़कों की सफाई मशीनों से की जाएगी : सड़कों की सफाई मशीनों से की जाएगी और आवश्यकता अनुसार पानी का छिड़काव होगा। ट्रैफिक जाम की स्थिति वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed