फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government should declare the area drought-hit and provide compensation based on a special crop damage assessment: Deepender Hooda.

सूखाग्रस्त घोषित कर स्पेशल गिरदावरी से मुआवजा दे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Government should declare the area drought-hit and provide compensation based on a special crop damage assessment: Deepender Hooda.
बाढड़ा में रॉयल रिज़ॉर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते दीपेंद्र सिंह हुड्डा। 
बाढड़ा। रोहतक से सांसद और एआईसीसी सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में कम बारिश पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नहरी पानी की कमी से किसानों की फसलें खराब होने की कगार पर हैं। दक्षिणी हरियाणा के भिवानी-दादरी सहित प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों के लिए मुआवजे का एलान करना चाहिए।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा पूर्व विधायक सोमबीर सिंह की अध्यक्षता में रॉयल रिजॉर्ट में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह कांग्रेस सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित खंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन था। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अनेक वादे अभी तक धरातल पर नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणाओं पर तंज कसा। हुड्डा ने कहा कि 24 जुलाई 2025 को झोझू कलां में की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुई हैं। इन्हें पूरा करवाने के लिए अब लोगों को पंजाब जाना पड़ेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री पंजाब में व्यस्त हैं। उन्होंने धान और बाजरे की खरीद में किसानों को एमएसपी का लाभ न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को शर्तें लगाकर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए खंड से प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी दिख रही है।
भाजपा सरकार पर आरोप और लंबित मुद्दे
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने बाढड़ा क्षेत्र को किसान और देश की रक्षा करने वाले जवान देने में अग्रणी बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराध और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। राव दान सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को भारी समर्थन दिया। वह इस समर्थन के लिए सदैव आभारी रहेंगे। पूर्व विधायक सोमबीर सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों से आम आदमी को परेशान बताया।
किसानों और युवाओं की समस्याएं
सोमबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा लंबित है। बाढड़ा में बाईपास का निर्माण न होने से मुख्य चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है। हिसार से महेंद्रगढ़ तक की फोरलेन योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं। भर्तियां रद्द हो रही हैं और एचकेआरएन के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र की चुनौतियां
सोमबीर सिंह ने बाढड़ा उपमंडल के तीन सरकारी कॉलेजों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में 80 से 90 फीसदी पद रिक्त पड़े हैं। नहरी पानी और डीएपी की कमी से किसान लगातार परेशान हैं। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की। साथ ही, झोझू रैली की घोषणाओं को भी लागू करने की अपील की। सम्मेलन में पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, सुखविंद्र मांढी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed