{"_id":"669c47d65414155ccb0ac8b4","slug":"government-should-declare-dadri-as-drought-affected-area-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120727-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा दे सरकार : रणधीर कुंगड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा दे सरकार : रणधीर कुंगड
Sun, 21 Jul 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में हुई बैठक में पहुंचे अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी के पदाधिकारी।
चरखी दादरी। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान रणधीर सिंह कुंगड ने अधिक गर्मी पड़ने, वर्षा न होने से ज्वार, बाजरा, धान की फसल की बिजाई न होने पर सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को सुलझाने के लिए 22 जुलाई को जिला उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें ज्ञापन के जरिये बकाया 172 करोड़ का मुआवजा किसानों के खातों में डालने, लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने और नहरी बारी को बढ़ाने की मांग भी की जाएगी। बैठक में दलबीर सिंह, जगदीश रानीला, सुरेंद्र मोठसरा, बिजेंद्र सांगवान, नरेंद्र, ओमप्रकाश नंबरदार, राजकुमार घिकाडा, सत्यप्रकाश दादरी, कमलेश भैरवी आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे सरकार : रघबीर छिल्लर
चरखी दादरी। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कहा। पूर्व विधायक ने बताया कि मांग पूरी कराने के लिए कच्चे और पक्के कर्मचारी आंदोलित हैं। शिक्षक, डाॅक्टर, रोडवेज कर्मचारी, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार, नंबरदार, एनएचएम कर्मी, पशु चिकित्सकों की मांगें भी पूरी नहीं हुईं। वह पक्के कर्मचारियों की एलटीसी, 50 फीसदी महंगाई भत्ता होने पर एचआरए में बढ़ोतरी, आठवें वेतन आयोग का गठन, ओपीएस, सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल करने की मांग कर रहे हैं। अतिथि अध्यापक नियमित होने के लिए संघर्ष की राह पर हैं। एनएचएम कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाया है। क्लर्क, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मांग भी लंबित है।