फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government Senior Secondary School Dohka Hariya stood first in the Kaushal Business Challenge competition

Charkhi Dadri News: कौशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका हरिया रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Dohka Hariya stood first in the Kaushal Business Challenge competition
कौशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में मॉडल दिखाते हुए विद्यार्थी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा में कौशल बिजनेस चैलेंज-2.0 के तहत खंड स्तरीय प्रतियोगिता नवाचार और प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका हरिया प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में खंड बाढड़ा के 21 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लेते हुए व्यवसायिक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करना और उन्हें वास्तविक जीवन आधारित कौशलों से परिचित कराना है।
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि केबीसी-2.0 ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखता बल्कि उन्हें रचनात्मक सोचने, समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए व्यावहारिक मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर बनाए अपने व्यवसायिक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण, ऑर्गेनिक सब्जियों के उत्पादन, कृषि आधारित स्टार्टअप, वर्मी-कंपोस्ट निर्माण, पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। कृषि आधारित मॉडलों में छात्रों ने साझा खेती, उन्नत तकनीकों और ऑर्गेनिक उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए नए रोजगार अवसरों का सुझाव दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया जिसमें प्राचार्य अनिल श्योराण, सतपाल श्योराण और आईटीआई कादमा से सुखबीर सिंह शामिल रहे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल स्कूल बाढड़ा दूसरे व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा तीसरे स्थान पर रहा। चतुर्थ स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारी आदू को मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनासरी पांचवें स्थान पर रहा। प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाली टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड बाढड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed