{"_id":"676eff7cc7e65d8b2608aa24","slug":"government-primary-school-at-karidas-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128842-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभ्य और जागरूक नागरिक बनने के लिए शिक्षा सरल जरिया : मनोज दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभ्य और जागरूक नागरिक बनने के लिए शिक्षा सरल जरिया : मनोज दलाल
Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कारीदास स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता डॉ. मनोज कारी व दर्शना कुमारी आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते वितरित किए।
आयोजन की अध्यक्षता इंचार्ज मास्टर सुंदरपाल फोगाट ने की। उन्होंने व स्टाफ सदस्यों ने इस प्रयास की सराहना की। मनोज दलाल ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा एक ऐसा मार्ग है, जिस पर चलकर वे सही मायनों में सभ्य व समाज के लिए जागरूक नागरिक बन सकते हैं। अगर किसी जरूरतमंद बच्चे की हम थोड़ी भी मदद कर पाएं तो अवश्य करें, हो सकता है कि हमारा सहयोग उसे किसी कठिन परिस्थिति से उबारने में सहयोगी बन जाए। इस अवसर पर रामचंद्र पीटीआई, राकेश फोगाट, रविंद्र, सुंदर सिंह, नरेश कुमार, बलवान फोगाट और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।