{"_id":"6478e3f29f8ebcdbdd009884","slug":"government-issued-compensation-of-181-crores-for-the-farmers-of-22-districts-dadri-district-got-4911-crores-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-697-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 22 जिलों के किसानों के लिए सरकार ने जारी किया 181 करोड़ का मुआवजा, दादरी जिले को मिले 49.11 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 22 जिलों के किसानों के लिए सरकार ने जारी किया 181 करोड़ का मुआवजा, दादरी जिले को मिले 49.11 करोड़
Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की ओर से सूबे के 22 जिलों के लिए जारी किए गए 181 करोड़ रुपये के मुआवजा में से चरखी दादरी के लिए 49.11 करोड़ का मुआवजा जारी हुआ है। यह कुल मुआवजा राशि का 27.07 प्रतिशत है। दूसरी ओर सरकार की ओर से मुआवजा जारी करते ही जिला प्रशासन के निर्देशों पर राजस्व विभाग ने किसानों के खातों की जानकारी बैंकों को दे दी है। प्रशासन का दावा है कि वीरवार शाम या शुक्रवार सुबह तक सभी पात्र किसानों के खातों में मुआवजा राशि पहुंच जाएगी।
बता दें कि इस साल मार्च-अप्रैल माह में बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्लिक दबाकर एक साथ पूरे प्रदेश के किसानों के खातों में 181 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भेजी है। जिले के किसानों को भी 49 करोड़ 11 लाख 20 हजार 432 रुपये मुआवजे के रूप में सरकार की ओर से भेजे गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च-अप्रैल माह में हुई बारिश के के चलते जिले के कई गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ था। किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से तुरंत विशेष गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए गए थे और कहा गया था कि मई के अंत तक सभी प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा राशि भेज दी जाएगी। 31 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर क्लिक कर मुआवजे का एकमुश्त वितरण प्रभावित हुए किसानों के खातों में कर दिया है।
एडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करवाई गई विशेष गिरदावरी के अनुसार चरखी दादरी क्षेत्र में किसानों की हजारों एकड़ भूमि में फसल को नुकसान हुआ था। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री जेपी दलाल व अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी रबी की फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया था। अब सरकार ने फसल के नुकसान का मुआवजा जिले के किसानों के खाते में डाल दिया है। चरखी दादरी की तीनों तहसील व उप तहसील के किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
- दादरी तहसील के किसानों को सर्वाधिक मुआवजा
दादरी तहसील के किसानों के खातों में सबसे अधिक 38 करोड़ 82 लाख 63 हजार 405 रुपये की मुआवजा राशि आएगी। इसी प्रकार बाढड़ा तहसील के किसानों के खातों में 7 करोड़ 11 लाख 74 हजार 606 रुपये और बौंदकलां उपतहसील के किसानों के खातों में 3 करोड़ 16 लाख 82 हजार 421 रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर पहुंचेगी।
पीएम फसल बीमा योजना अपनाने वाले किसानों को भी जल्द मिलेगा मुआवजा
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी जिले के 35,707 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। जिसका कुल रकबा करीब 88,605 एकड़ है। बारिश व ओलावृष्टि के कारण इन किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित बीमा कंपनी द्वारा की जानी है, जिसको लेकर विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्दी ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा।
अभी किसानों के खातों में नहीं पहुंची राशि : सुनील पहलवान
अन्नदाता किसान यूनियन राष्ट्रीय कोर समिति सदस्य एवं हरियाणा प्रदेश महासचिव सुनील पहलवान ने बताया कि अभी किसानों के खातों में मुआवजा राशि नहीं पहुंची है। सरकार की ओर से मुआवजा राशि जारी करने के बाद से लगातार फोन घनघना रहे हैं। कई किसानों से बात हुई है लेकिन किसी ने मुआवजा राशि पहुंचने की पुष्टि नहीं की। 72 घंटे में अगर राशि खातों में नहीं पहुंची तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
अपील है कि सभी किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी पंजीकृत होना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के चलते उन्हें मुआवजा दिया जा सके।
डॉ. जयेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त, चरखी दादरी