फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government doctors wore black badges

Charkhi Dadri News: सरकारी चिकित्सकों ने काला बैज लगाकर देखे मरीज

Tue, 02 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Government doctors wore black badges
चरखी दादरी में सिविल अस्पताल के गेट पर एकत्र चिकित्सक। 
चरखी दादरी। लंबित मांग पूरी न होने पर जिले के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सोमवार को प्रदर्शन किया। सभी चिकित्सकों ने बाजू पर काले बिल्ले लगाकर ओपीडी में मरीज देखे। उन्होंने सरकार से लंबित चार सूत्री मांगपत्र को वादे के अनुसार धरातल पर पूरा करने की मांग की। ऐसा न होने पर भविष्य में तेज आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिले में तैनात करीब 50 चिकित्सक शामिल हुए। हालांकि चिकित्सकों ने किसी प्रकार की सेवाएं बाधित नहीं की लेकिन काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से मरीजों का उपचार किया। इससे पहले डॉ. राजीव बैनीवाल के नेतृत्व में चिकित्सक अस्पताल के मुख्य गेट के पास एकत्र हुए और लंबित मांग पूरी न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

डॉ. राजीव ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल और तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 12 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में तैनात चिकित्सकों ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार के समक्ष मांगें पूरी करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में डॉ. आशीष मान, रवि सहरावत, डॉ. आरोह, डॉ. संदीप, डॉ. अंकुर नागर समेत सिविल अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये हैं चार सूत्री मुख्य मांगें
विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाया जाए।
एसएमओ की सीधी नियुक्ति का प्रावधान खत्म हो।
केंद्र सरकार की तर्ज पर वेतन और भत्ते तय किए जाएं।
पीजी बॉन्ड राशि एक करोड़ के बजाय 50 लाख रुपये हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed