Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   govardhan pooja celebrated

Charkhi Dadri News: जैन मोहल्ले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोवर्धनपूजा पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
govardhan pooja celebrated
जैन मौहल्ला में गोवर्धन पूजा करते स्थानीय श्रद्धालु। संवाद
फोटो 23
विज्ञापन

...महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बना की पूजा-अर्चना, परिवार और बच्चों की सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के जैन मोहल्ले में गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन में मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पूजा के दौरान महिलाओं ने गोवर्धन पर्वत के समक्ष दीप प्रज्वलित कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की रस्में पूरी कीं और सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व पर भी चर्चा हुई। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। इसी प्रसंग की याद में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई जाती है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के महत्व का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के दौरान मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना रहा। परिवारों ने मिलकर इस पर्व को मनाया तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।
धार्मिक कार्यक्रम में जैन सभा के प्रधान इंद्र जैन, शांति देवी, सुमन जैन, मंजू, पूजा, तन्मय, मुकेश जैन, परविंदर जैन, टीनू जैन, छोटू, अमित, अनुराग, दीपक, मनीष, मनोज, बिट्टू, आदिश और सिद्धम सहित अन्य लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed