फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gothda minor broken by rats' bills, five acres of crop submerged

चूहों के बिलों से टूटी गोठड़ा माइनर, पांच एकड़ फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gothda minor broken by rats' bills, five acres of crop submerged
चरखी दादरी। जिले के गांव मोड़ी के समीप वीरवार सुबह सात बजे डी 152 हाइवे से 500 मीटर दूर गोठरा माइनर टूट गई। जिससे आसपास करीब पांच एकड़ से ज्यादा भूमि में जलभराव हो गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर के कटाव को पाटने के काम में जुटे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चूहों के बिल के कारण पानी का रिसाव हुआ है, जिसके कारण कटाव बना है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब सात बजे गांव मोड़ी के समीप गोठड़ा माइनर टूट गई। नहर में 10 क्यूसेक पानी चल रहा था। शुरुआत में नहर में रिसाव शुरू हुआ। बाद में 20 फीट चौड़ा कट हो गया, जिससे पानी खेतों की ओर बहने लगा। आसपास के किसानों ने सरसों की फसल की बुआई कर रखी है। किसान राजेश कुमार, रविंद्र, कृष्ण ने बताया पांच एकड़ से ज्यादा फसल में नहरी पानी भर गया है, जिसके कारण फसल में नुकसान हो गया है और उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सिंचाई विभाग के ओमदत एसडीओ ने बताया कि नहर के टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी पहुंचे। नहर का पीछे हेड से पानी बंद करवाया गया है। नहर को पाटने का काम जारी है। जल्द ही नहर को ठीक करवाकर पानी चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चूहों के बिल से पानी रिसाव से भी कटाव पड़ जाता है, जिसके कारण माइनर टूटी है। उन्होंने कहा कि पानी रुकवा दिया गया है और जल्द ही माइनर को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed