फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gold medal winning Kabaddi player Pinky was welcomed on her arrival in the village

Charkhi Dadri News: स्वर्ण पदक दिलाने वाली कबड्डी खिलाड़ी पिंकी का गांव में पहुंचने पर किया स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gold medal winning Kabaddi player Pinky was welcomed on her arrival in the village
गांव जीतपुरा में कबड्डी खिलाड़ी का अभिनंदन करते ग्रामीण। 
बाढड़ा। गत दिनों कोलकाता में आयोजित नेशनल जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी पिंकी का वीरवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गांव जीतपुरा में पहुंचने पर जजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, विधायक उमेद पातुवास के प्रतिनिधि नरेश पातुवास, कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप दलाल, जजपा अध्यक्ष विजय श्योराण आदि ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विजयी जुलूस निकाला गया। जजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। कोलकाता स्टेडियम में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित नेशनल जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। समाज सेवी सुरेंद्र ने कहा कि पिंकी के प्रदर्शन से गांव में खुशी है। पिछले साल इसी चैंपियनशिप में पिंकी की बहन सोनिका ने प्रदेश की टीम में खेलते हुए सिल्वर मेडल दिलाया था। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाओं व पगड़ी पहना पिंकी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नसीब जांघू, मंजीत बाढड़ा, रवींद्र कौर कोच, पवन पंच, अजीत,ओमवीर आदि ने पिंकी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed