फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gold medal winners were honored

Charkhi Dadri News: रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वर्ण पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winners were honored
विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
भिवानी। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में स्वर्ण पदक विजेता मुस्कान श्योराण और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता भाग्यश्री को रविवार को रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-23 में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दोनों विजेताओं को सेक्टर-23 की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किए गए और उनके पिता रमेश श्योराण व सुरेश जांगड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मंच का संचालन आनंद प्रिंसिपल ने किया। सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान सज्जन सिंगला ने कहा कि ये सेक्टर-23 के लिए गौरव की बात है कि उनकी बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं।
विज्ञापन

इन बेटियों ने कभी भी अपनी दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया और उन्हें विश्वास है कि ये बेटियां एक दिन पैरा ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर सेक्टर के सबसे बुजुर्ग अजीत बेनिवाल, ताराचंद यादव, राजकुमार जांगड़ा, डाॅ. विजय सनसनवाल, पदम परमार, प्रमोद मास्टर, कृष्ण डबास, अजय सांगवान, धर्मबीर सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

भिवानी। चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 5 से 8 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगा चैंपियनशिप में भिवानी के पशु चिकित्सक डाॅ. प्रवीण ठाकन ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इस उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. रविंद्र सहरावत व उपमंडल अधिकारी डाॅ. अशोक गुप्ता ने उन्हें बधाई दी। डाॅ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि डाॅ. प्रवीण ने बीते वर्ष दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। लगातार दूसरी बार डाॅ. प्रवीण ने गोल्ड मेडल जीतकर ना केवल पशुपालन विभाग, बल्कि समस्त जिला व प्रदेश का नाम देश भर में गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed