फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gold mangalsutra stolen while boarding a bus at the bus stand premises

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड परिसर में बस में सवार होते समय चुराया सोने का मंगलसूत्र

Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gold mangalsutra stolen while boarding a bus at the bus stand premises
चरखी दादरी। बस स्टैंड में बूथ पर खड़ी बस में सवार होते समय एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव नौसवा निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दादरी में बीएड की पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह कॉलेज से घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान जब वह बूथ पर लगी बस में बैठने लगी तो उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र नहीं मिला। उन्होंने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात ने मंगलसूत्र चुराया है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंपापुरी जलघर परिसर से से दो क्विंटल सरिया चोरी, प्राथमिकी दर्ज

चरखी दादरी। चंपापुरी कॉलोनी में गली नंबर तीन स्थित जलघर से चोर करीब दो क्विंटल लोहे का सरिया चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भिवानी जिले के गांव पुर निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसने दादरी की चंपापुरी कॉलोनी में वाटर वर्क्स बनाने का ठेका ले रखा है। यहां पर सरिया व अन्य सामान रखा हुआ था। उसने शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वे निर्माण कार्य बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन




वीरवार सुबह छह बजे आकर उन्होंने काम शुरू करना चाहा तो देखा कि यहां रखे सामान से करीब दो क्विंटल लोहे का सरिया गायब था। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed