{"_id":"6885330920ac94aee700d210","slug":"given-homage-to-martyres-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-141384-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युद्ध स्मारक स्थल पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युद्ध स्मारक स्थल पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रोजगार्डन में शहीदों को नमन करने पहुंचे पूव सैनिक। स्रोत:विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ज्वाइंट वेटरन्स एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वारंट अफसर राजबीर सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने रोज गार्डन स्थित युद्ध स्मारक स्थल पर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कप्तान वसंत कौशिक ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के लिए जाना जाता है। भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी।
इस दौरान सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण ने पूर्व सैनिक संगठनों का आह्वान किया कि जनहित और सैनिक हित के मुद्दों पर सभी को एक साथ आना चाहिए। इस दौरान पूर्व कैप्टन चंद्रभान, राजेंद्र सिंह, पूर्व लेफ्टिनेंट ओमदेव, पूर्व लेफ्टिनेंट अशोक कुमार यादव, पूर्व सूबेदार पवन, पूर्व सूबेदार वेदप्रकाश, वीरेंद्र आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।