{"_id":"658712253aced463770a46c5","slug":"give-kejriwal-a-chance-for-better-future-of-children-ashok-tanwar-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-11077-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए केजरीवाल को दे मौका : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए केजरीवाल को दे मौका : अशोक तंवर
Sat, 23 Dec 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
आप पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान बाढड़ा में ऊंट पर बैठकर लोगों का अभिवादन करते हुए अशोक तंवर।
बाढड़ा।
सभी पार्टियों की सरकारों ने प्रदेश की जनता को मौका दिया। इन दलों ने जनता के हितों के लिए काम नही किया। आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब में सरकार बनाकर आम आदमी के स्वप्नों को साकार करने का काम कर रही है। अब हरियाणा प्रदेश में बदलाव यात्रा चलाई जा रही है ताकि प्रदेश में आम आदमी के स्वप्नों को साकार किया जा सके। इसलिए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए केजरीवाल को मौका दें।
ये बात बदलाव यात्रा का नेतृत्व कर रहे आप की प्रदेश कैंपेन कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने क्रांतिकारी चौक पर विधानसभा प्रभारी वरुण राजासांसी व जिला सचिव राकेश चांदवास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। आप जिला सचिव राकेश चांदवास ने बताया कि इस दौरान पूर्व सांसद अशोक तंवर को कार्यालय से क्रांतिकारी चौक तक राजस्थानी ऊंट पर बैठाकर लाया गया।
अशोक तंवर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश को एसवाईएल का पानी देने का आदेश दे रखा है। केंद्र सरकार प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नही है। देश को 2024 में नया प्रधानमंत्री मिलेगा। इसके बाद प्रदेश की जनता को एसवाईएल का पानी मिलेगा। अन्नदाता के नाम पर सम्मेलन करने वाले लोगों ने कभी किसान का भला नही किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का लंबे समय से शोषण हो रहा था जिसके कारण उन्हें खेलों को छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर मुफ्त शिक्षा, , बिजली व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आप की जनवरी माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भिवानी जिला अध्यक्ष गीता श्योराण, जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू, जिला सचिव राकेश चांदवास, उमेश गोपालवास आदि मौजूद रहे।