फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gita Mahotsav will be celebrated

आध्यात्मिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा गीता महोत्सव : उपायुक्त

Tue, 19 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gita Mahotsav will be celebrated
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की वीडियो क्राॅन्फ्रेंस में मौजूद अधिकारी। 
चरखी दादरी। जिले में मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अनोखा होने वाला है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजन करने का निर्णय लिया है। आगामी नौ से 11 दिसंबर तक महोत्सव का आयोजन झाडू सिंह चौक के पास मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन


वीसी के बाद सोमवार को उपायुक्त मुनीष शर्मा ने कहा कि महोत्सव का आयोजन सभी संगठनों के सहयोग से किया जाएगा। कोई भी संगठन या नागरिक इसमें भाग ले सकता है। इसके लिए कोई भी संस्था या नागरिक पांच दिसंबर तक डीआईपीआरओ कार्यालय में जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गीता महोत्सव को लेकर जिला के विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सभी विभाग सुनिश्चित कर लें कि महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव नौ दिसंबर को हवन के साथ शुरू होगा। इसी समय से प्रदर्शनी भी शुरू हो जाएगी। शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान नगर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। समारोह के दौरान 10 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed