{"_id":"65d3b469aff85bc90e06e724","slug":"gave-first-aid-training-in-charakhi-dadari-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113797-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में 100 विद्यार्थियों और काउंसलर को दिया प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में 100 विद्यार्थियों और काउंसलर को दिया प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण
Tue, 20 Feb 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में जिलास्तरीय रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करते प्राचार्य रामपाल यादव व मौजूद
चरखी दादरी। काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल में सोमवार से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पांच दिवसीय प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 100 विद्यार्थी व काउंसलर भाग ले रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान ने बताया कि जिलास्तरीय रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ प्राचार्य रामपाल यादव ने किया।
शिविर के मुख्य अतिथि रामपाल यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि शिविर में रेडक्रॉस की गतिविधियों विशेषकर फर्स्ट-एड, रोड सेफ्टी, जूनियर रेडक्रॉस की समाज में भूमिका की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रशिक्षणार्थी जो भी सीख कर जाएं, उसका जीवन में उपयोग भी करें। पीटीआई बृजमोहन कौशिक ने कहा कि सभी को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। शिविर के दौरान राजेंद्र सिंह, सविता, सुरेंद्र कुमार, सीताराम, सुशीला, मंजू, सविता, जितेंद्र, विजय कुमार, कौशिक, ज्योति, प्रवीण गर्ग, संदीप आदि मौजूद रहे।